Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 मई। रुई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैयालाल जी महाराज मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास श्री हरि सुरेशाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि “परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्” अर्थात साधुओं की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए भगवान समय-समय पर अवतार लेते हैं। कथा के दौरान व्यासपीठ से बलराम एवं श्रीकृष्ण के मथुरा आगमन, कंस वध, रुक्मणी-कृष्ण विवाह तथा रणछोड़ प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा श्रवण में विशेष रूप से ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय एवं डॉ. विकास शर्मा (फोकस अल्ट्रासाउंड) उपस्थित रहे। उन्होंने महाराज श्री का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को ठाकुर कन्हैयालाल जी का छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा “ब्रह्मचारी”, मंदिर सेवायत पं.चेतन मिश्र, बौ. देवेश कौशिक, पं. राजा “रंगीला”, कन्हैयालाल घी वाले, आलोक वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, सौरभ मोबाइल वाले, पूर्व सभासद पवन गुप्ता तेल वाले, ठा.पवन पौरुष, बांके बिहारी वर्मा, दीपक वर्मा, एडवोकेट संजय दीक्षित, संजीव वर्मा सहित भारी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page