हाथरस 05 जुलाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामजी द्वारा निवासी एक युवक ने पड़ोसी पर जानबूझकर घर में गोवंश घुसाने, मारपीट करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित प्रशांत मिश्रा का आरोप है कि पड़ोसी ने जानबूझकर उनके घर में गोवंश घुसा दिया। इस घटना में उनकी मां घायल हो गईं, जबकि घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशांत मिश्रा का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया तो पड़ोसी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सदर कोतवाली में देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात और
July 5, 2026
मक्का को लेकर दो पक्षों में खूनी
July 5, 2026
सिकन्दराराऊ में सांप के डसने से युवक
July 5, 2026
घर में गोवंश घुसाने और मारपीट का
July 5, 2026
कुकटई में मारपीट और फायरिंग मामला :
July 5, 2026
हाथरस में शराब के ठेके को लेकर
July 5, 2026
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी का
July 5, 2026
Weather
Hathras
11:07 pm,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























