Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जून । थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐहन स्थित बिजलीघर पर बुधवार देर रात बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार मेवली निवासी 28 वर्षीय हरेंद्र ऐहन बिजलीघर पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। बुधवार देर रात बिजली लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए वह पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक पक्षी पोल के पास आ गया, जिससे वह घबरा गया और उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के कारण हरेंद्र ऊंचाई से सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसे में हरेंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

अस्पताल में जांच के दौरान हरेंद्र की हालत गंभीर पाई गई। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज आगरा के एक अस्पताल में चल रहा है। ऐहन बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर मुकेश गौतम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात लाइन फाल्ट की शिकायत मिलने पर हरेंद्र मरम्मत कार्य के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक हुई घटना में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है तथा घायल कर्मचारी के उपचार के लिए विभाग की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page