Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अगस्त। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव छौंकरा निवासी एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट, घर से निकालने और इंटरनेट मीडिया पर अश्लील फोटो प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 22 फरवरी 2016 को अलीगढ़ के थाना रायपुर निवासी लोकेंद्र सिंह चौहान पुत्र सत्यप्रकाश सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसकी मां आशा देवी ने दो बीघा जमीन बेचकर करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद से ही पति लोकेंद्र, सास, ससुर और ननद उसे कम दहेज का ताना देकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

महिला ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर 2026 को ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने समझौता करा लिया। पीड़िता के अनुसार इस दौरान उसके एक बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ, लेकिन दहेज की मांग बंद नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि चार फरवरी 2026 को फिर पांच लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर ननद और सास ने उसके बाल पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि पति लोकेंद्र और ससुर सत्यप्रकाश ने लाठी-डंडों से उसे तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। होश में आने के बाद शाम करीब छह बजे उसे दोनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि उसकी बहन की फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने को लेकर शिकायत करने के बाद पति ने 21 अप्रैल 2026 को उसकी और उसकी छोटी बहन की अश्लील फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दीं। आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज करते हुए उसकी मां और बहन को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page