Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जून । थाना हाथरस गेट क्षेत्र में एक दंपती का आपसी समझौता कराने वाले समाजसेवी को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली रोड निवासी समाजसेवी मुश्ताक अहमद ने थाना हाथरस गेट में दी गई तहरीर में बताया कि अलगर्जी नगला निवासी शाहरुख और उसकी पत्नी अफसाना निवासी डबुआ, फरीदाबाद के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। समाज के लोगों के अनुरोध पर वह करीब डेढ़ माह पूर्व फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में गए थे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर दंपती को साथ रहने के लिए राजी किया था। मुश्ताक अहमद का आरोप है कि समझौते के बाद शाहरुख अपनी पत्नी अफसाना को घर ले आया था। इसके बावजूद 17 जून की रात उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकियां दी गईं।

पीड़ित के अनुसार कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अफसाना का भाई शाहरुख पुत्र रशीद उर्फ रस्सो बताया। आरोप है कि उसने फोन पर गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह अपनी बहन को गायब कराकर सभी लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराएगा और जेल भिजवा देगा। समाजसेवी मुश्ताक अहमद ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से वह और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना हाथरस गेट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page