सादाबाद 20 मई । थाना क्षेत्र के गांव पुसैनी में 22 वर्षीय पंकज उर्फ सोनू की हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजन बुधवार को भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने के बावजूद परिजनों ने काफी देर तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक हत्या के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार के सदस्यों ने यह भी कहा कि पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस कर आसानी से उन्हें पकड़ सकती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मृतक पंकज उर्फ सोनू की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए करीब पांच घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया था। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सात नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। रात करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, लेकिन 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। मृतक के परिवार का आरोप है कि आरोपी फरार हैं, जबकि उनके परिजन गांव में मौजूद हैं, इसके बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरी रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव में डटे रहे और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। गांव में खामोशी और तनाव का माहौल बना रहा तथा ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद अंततः मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात और
July 5, 2026
मक्का को लेकर दो पक्षों में खूनी
July 5, 2026
सिकन्दराराऊ में सांप के डसने से युवक
July 5, 2026
घर में गोवंश घुसाने और मारपीट का
July 5, 2026
कुकटई में मारपीट और फायरिंग मामला :
July 5, 2026
हाथरस में शराब के ठेके को लेकर
July 5, 2026
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी का
July 5, 2026
Weather
Hathras
11:36 pm,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























