Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जुलाई। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने एक बार फिर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा भी मौजूद रहे। अधिकारियों और विधायक ने परिवार को सांत्वना देते हुए शासन की ओर से मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। गौरतलब है कि छह दिन पहले गांव के दलित युवक सनी पुत्र संतोष की ट्रैक्टर के नीचे दबकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। इसके चलते गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाद में पुलिस ने मामले में हत्या एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।इससे पहले भी सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके थे। इस दौरान भी शासन की ओर से स्वीकृत आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना को लेकर संवेदनशील हैं और उनके निर्देश पर पीड़ित परिवार को राहत राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आर्थिक सहायता मुकदमे की कानूनी प्रक्रिया से अलग है और इसका उससे कोई संबंध नहीं है। विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा शासन और प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और हरसंभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

Next News :-बूलगढ़ी प्रकरण: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में अदालत ने जारी किया नोटिस

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

15 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page