सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र के विद्युत उपखंड चतुर्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांव सखी आबू तालिमपुर के माजरा गांव सुल्तानपुर में ग्रामीणों ने आज पन्द्रह जुलाई को एकजुट एकत्रित होने के बाद विद्युत विभाग के द्वारा हाइटेंशन लाइन से ऊर्जीकृत किए जाने के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बने हुए घर और मकानों के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन जा रही है।हाइटेशन लाइन के कारण गांव में लगातार हादसे होने से ग्रामीण परेशान हो रहे है।ग्रामीणों ने बतया कि करीब दो वर्ष पहले जमीन पर करंट उतरने से एक पशु की मौत हो चुकी है,जिसकी शिकायत पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियो से भी की गई थी।चौदह जुलाई को भी हाईटेंशन लाइन में करंट जमीन पर उतरने की घटना हुई, जिसमें पशु और लोग बाल-बाल बच गए।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग से लाइन हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हर समय जान-माल का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लाइन नहीं हटाई गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे,जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग और जिला प्रशासन की होगी।इस संबंध में उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि यह गांव एचएवीडीएस गांव है पूर्व से ही ग्यारह हजार की हाइटेंशन लाइन से ऊर्जीकृत किया जा चुका है।भविष्य में कोई योजना आती है तो नार्मल गांव की तरह ही हाइटेंशन लाइन को एलटी घरेलू लाइन में परिवर्तित करने का कार्य कर ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल (मंगलम ऑटोज)
August 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल
August 29, 2026
उठावनी : श्रीमती मधुबाला अग्रवाल जी पत्नी
August 29, 2026
शनिवार दर्शन (29 /08/26) श्री दक्षिणमुखी हनुमान
August 29, 2026
मुरसान : ट्रैक्टर पलटने से किसान की
August 29, 2026
मुरसान : किशोरी ने लगाया युवक पर
August 29, 2026
हाथरस: तालाब चौराहे पर बाइक सवार युवकों
August 29, 2026
दो सांडों की लड़ाई के दौरान घायल
August 29, 2026
Weather
Hathras
4:16 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












