हाथरस 13 जून । हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मोहम्मद बारिश ने औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर कई खामियां और अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने स्टेशन के ओवरब्रिज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने पर असंतोष व्यक्त किया। इसके अलावा स्टेशन परिसर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति मिलने पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। पूछताछ केंद्र में अपर्याप्त रोशनी तथा स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की कमी को भी उन्होंने गंभीरता से लिया। स्टेशन परिसर में रखे पौधों के गमलों में पत्थर भरे होने और कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर भी एडीआरएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेशन पर मौजूद सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान लखनऊ से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर भी सवाल उठे। उल्लेखनीय है कि घटना के समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तथा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी यात्रा कर रहे थे। हालांकि इस संबंध में पूछे गए सवालों पर एडीआरएम मोहम्मद बारिश ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एडीआरएम के निरीक्षण में हाथरस जंक्शन की
June 13, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
June 13, 2026
नाबालिग लड़की से मारपीट का आरोप, दो
June 13, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
June 13, 2026
हाथरस में 15 से 21 जून तक
June 13, 2026
कर्ज की रकम न मिलने से परेशान
June 13, 2026
इंडसइंड बैंक की शाखा में 1.42 लाख
June 13, 2026
Weather
Hathras
2:20 am,
Jun 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















