Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड हसायन परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी हसायन मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा किया गया। मेले का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविर में आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमिक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उन्नत कृषि, खाद्य सुरक्षा योजना, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लाभार्थियों एवं ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। वहीं आधार पंजीकरण शिविर में 18 लोगों के आधार कार्ड पंजीकरण एवं अपडेटेशन का कार्य किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य मेले में 16 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रेमकिशोर, सहायक विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) भूपेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बृजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) विशाल वर्मा, ग्राम सचिव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश, डॉ. अमित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और लाभार्थियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page