सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 जून । विकासखंड कार्यालय के सभागार परिसर में केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पन्द्रह जून सोमवार को एक त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना था।मेले में आयुष्मान कार्ड योजना,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन,श्रमिक पंजीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,उन्नत कृषि, फार्मर रजिस्ट्री,फैमिली आईडी, कन्या सुमंगला योजना और विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी और सेवाएं प्रदान की गईं।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्न प्राशन संस्कार भी कराए गए। आधार शिविर में तीस आधार कार्ड का पंजीकरण या अपडेशन किया गया।स्वास्थ्य विभाग ने तीस व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की आयुष विभाग की टीम ने पैंसठ व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं।स्वच्छ भारत मिशन के तहत दस लाभार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। श्रम विभाग ने पांच लाभार्थियों का पंजीकरण किया। कृषि विभाग ने तीन पीएम किसान लाभार्थियों के विवरण में संशोधन किया और दो किसानों को अरहर मिनीकिट वितरित किए।शिविर में आए लाभार्थियों और ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में प्रतिक्रिया भी ली गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह,सहायक विकास अधिकारी एडीओ पंचायत प्रेमकिशोर, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास एडीओ एनआरएलएम भूपेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी एडीओ कृषि बृजेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश और अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आइसक्रीम दुकान पर पिस्टल लहराने का वीडियो
June 15, 2026
मुरसान : ढाई लाख रुपये के विवाद
June 15, 2026
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर छलका
June 15, 2026
28 रविवार, 28 परिवार, 28 चालीसा’ अभियान
June 15, 2026
प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी कर
June 15, 2026
16 वर्षीय किशोर लापता, पिता की तहरीर
June 15, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
June 15, 2026
Weather
Hathras
12:53 am,
Jun 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























