Hamara Hathras

Latest News

हसायन 15 जून। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड हसायन की ग्राम पंचायत छेतूपुर कपासिया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की, जबकि सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, महिला एवं बाल विकास योजनाओं सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि और विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।न चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जन-जागरूकता स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी सहित विद्युत, स्वास्थ्य, जल निगम, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया और जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page