Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 29 अगस्त ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के भाई का कहना है कि 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे की है। किशोरी घर में अकेली सो रही थी और परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पप्पू घर में घुस आया। आरोप है कि उसने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह मुंह से कपड़ा निकालकर शोर मचाया। शोर सुनकर उसके ताऊ सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। आरोप है कि पीछा करने पर आरोपी पप्पू और उसके भाई मुकेश व श्रीनिवास ने ईंट-पत्थरों से पथराव कर दिया, जिससे पीछा कर रहे लोगों को चोटें आईं। घटना से भयभीत किशोरी अपने भाई के साथ थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page