Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 जून । अधिक मास के पावन अवसर पर मोहल्ला हुरमतगंज में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था एवं जनसेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। भंडारे के दौरान आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरण किया गया। इस पुण्य कार्य में अमर बाबू सभासद, सोनू माहेश्वरी, धर्मेंद्र, माधव, सचिन, विशाल एवं आकाश ने विशेष सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग से भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों ने इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने बताया कि अधिक मास के पावन अवसर पर जनसेवा और धर्मकार्य की भावना के साथ इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए समाज में प्रेम, सेवा और सद्भावना का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page