Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 29 अगस्त । क्षेत्र के गांव रतमान गढ़ी के निकट शनिवार दोपहर बंबा की पटरी से हैरो जुड़ा ट्रैक्टर पलटकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे 35 वर्षीय योगेंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी गांव बमनई की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे योगेंद्र को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई हरेंद्र का कहना है कि योगेंद्र कुमार गांव में किसानी का काम करने के साथ ही दूसरों के ट्रैक्टर चलाने का कार्य भी करते थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से अपने गांव बमनई लौट रहे थे। गांव रतमान गढ़ी के निकट बंबा की पटरी पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और खेत की खाई में जा गिरा। हादसे में योगेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और योगेंद्र को मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। योगेंद्र के पीछे पत्नी पिंकी और आठ वर्षीय बेटा कालू है। उनके पिता बनवारी लाल की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page