Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/प्रयागराज 19 अगस्त। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या 1381374/15-7-202501(14)/2022, दिनांक 01 जुलाई में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए नीति एवं मानक निर्धारित किए गए थे। शासनादेश की विषयवस्तु को यथावत रखते हुए परीक्षा केंद्र निर्धारण की निर्धारित समय-सारिणी में शासनादेश संख्या 1812/15-7-2025-02(14)/2022-1974175, दिनांक 18 अगस्त के माध्यम से आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अगस्त से प्रारंभ होकर 29 अक्टूबर तक पूरी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में शासन द्वारा निर्धारित नीति एवं मानकों का पालन किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना, अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करना है। शासन की ओर से संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय स्तर पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page