Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 अगस्त। नगला बीरबल (अतिया) गांव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चारा काटने वाली मशीन से खेलते समय चार वर्षीय बच्ची का हाथ मशीन की चपेट में आकर हथेली से ऊपर कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन आनन-फानन में आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि गांव निवासी कालू सिंह की चार वर्षीय बेटी दीक्षा कुमारी बुधवार सुबह घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान परिजन घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। खेलते-खेलते दीक्षा घर के पास रखी चारा काटने वाली मशीन के पायों पर चढ़ गई और अचानक अपना हाथ मशीन के अंदर डाल दिया।

इसी दौरान बिजली आ गई और मशीन अचानक चालू हो गई। मशीन की चपेट में आने से बच्ची का हाथ हथेली से ऊपर कटकर अलग हो गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को तत्काल संभाला गया और कटे हुए हाथ को भी साथ लेकर निजी वाहन से आगरा ले जाया गया। वहां एक निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। आज दोपहर परिजनों ने बताया कि बच्ची के हाथ का ऑपरेशन किया जा रहा है। डॉक्टर कटे हुए हाथ को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। परिजनों को उम्मीद है कि चिकित्सकों के प्रयास से बच्ची का हाथ दोबारा जुड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page