
सासनी 19 अगस्त। 21 अगस्त को सासनी देहात में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम चौपाल में जनपद के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कराकर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, राशन कार्ड, पीएम सूर्य घर योजना और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं तथा योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।







