Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अक्टूबर। हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के परसारा गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मृतक की पहचान मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के माधुरी कुंड निवासी लोकेश (25) पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लोकेश छह अक्टूबर को हाथरस के परसारा गांव में अपनी बहन मोहन देवी के घर घूमने आया था। मोहन देवी की शादी परसारा गांव निवासी भरत सिंह के साथ हुई है। बताया गया है कि मोहन देवी पिछले करीब दो महीने से अपने मायके माधुरी कुंड में रह रही थीं। इसके बावजूद लोकेश के परसारा गांव आने की जानकारी सामने आई है। लोकेश शादीशुदा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। घटना की सूचना मिलने पर चंदपा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page