अलीगढ़ 19 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्माकोलॉजी तथा फार्मेसी एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इसके महत्व से अवगत कराना रहा। यह दिवस भारतीय फार्माकोलॉजी के जनक डा. आरएन चोपड़ा को स्मरण एवं सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया। विभाग के प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद ने फार्माकोलॉजी की मूल अवधारणाओं तथा औषधियों के अध्ययन और शरीर पर उनके प्रभावों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. उमेश मिश्रा ने औषधियों की क्रियाविधि, चिकित्सीय प्रभाव, सुरक्षा तथा दवाओं के उचित उपयोग को समझने में फार्माकोलॉजी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वय सुशांत शर्मा एवं विश्वदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. बृजेश शर्मा, सुनील शर्मा, अंशु तिवारी व आशिता सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्माकोलॉजी के महत्व तथा फार्मेसी के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को समझने का अवसर मिला।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सदर तहसील के सामने बिजली के पोल
August 19, 2026
युवक से मारपीट के मामले में दो
August 19, 2026
देवर-भाभी से मारपीट कर चेन और अंगूठियां
August 19, 2026
19 वर्षीय युवती लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने
August 19, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, इंटरनेट मीडिया पर
August 19, 2026
स्कूटी के हॉर्न को लेकर विवाद, पिता-पुत्र
August 19, 2026
शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद,
August 19, 2026
Weather
Hathras
9:57 pm,
Aug 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







