
हाथरस 18 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मथुरा रोड स्थित आयकर कार्यालय में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। आयकर अधिकारी सुधीर कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि देश का संविधान सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का सम्मान करे तथा उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए। आयकर अधिकारी सुधीर कुमार ने जिले के व्यापारियों, करदाताओं, अधिवक्ताओं एवं आयकर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से सराहा। उनके गीत ने कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल और भी भावपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की शान और गौरव का पवित्र राष्ट्रीय पर्व है। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में करदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान है और आयकर के माध्यम से प्राप्त राजस्व देश के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नागरिकों से ईमानदारी से करों का भुगतान कर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक अभिनय सिंह ने किया। इस अवसर पर बांकेबिहारी अग्रवाल ‘रंग वाले’, डॉ. मनोज शर्मा, अंकित वार्ष्णेय, वीके शर्मा एडवोकेट, विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, बृजबिहारी गुप्ता एडवोकेट, प्रेम प्रकाश वार्ष्णेय एडवोकेट, प्रशांत वार्ष्णेय सीएमए, राम कुमार शर्मा एडवोकेट, भरत कुमार शर्मा एडवोकेट, प्रवीण बंसल एडवोकेट, अमन अग्रवाल सीए, पीयूष अग्रवाल सीए, आयकर निरीक्षक विवेक सिंह, कार्यालय अधीक्षक अभिनय सिंह, पूनम बघेल, कर सहायक ऊषा देवी, प्रमोद कुमार, विनीत चौरसिया (अमर उजाला), राधारमण गुप्ता (पंजाब केसरी), मुकेश कुमार गुप्ता (पत्रकार), श्रीचंद गौतम सहित आयकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता, व्यापारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101






