सासनी 10 अक्टूबर। सासनी थाना क्षेत्र के गांव सहजपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई राहुल निवासी सहजपुरा ने गांव के ही दो युवकों पर अपने भाई पुष्पेंद्र उर्फ पुन्नू को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। तहरीर के मुताबिक, पांच अक्टूबर की शाम पुष्पेंद्र उर्फ पुन्नू मडराक से अपने गांव सहजपुरा लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही बंटी और संदीप ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान पुष्पेंद्र के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान गांव के राजू के बेटे माशूक अली ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित के भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही ह
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में शौच को गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
October 10, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद में धूमधाम से निकली जन-जन के
October 10, 2026
मुरसान में शौच को गए युवक की
October 10, 2026
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने
October 10, 2026
घर में घुसकर पिता-पुत्रवधू से मारपीट, महिला
October 10, 2026
शराब के लिए दो हजार रुपये नहीं
October 10, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
October 10, 2026
17 वर्षीय छात्र लापता, पिता ने कोतवाली
October 10, 2026
Weather
Hathras
11:10 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






