सासनी 04 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा सप्ताह अभियान’ के तहत रविवार को केएल जैन इंटर कॉलेज में एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अभियान के दौरान उस समय कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया जब प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने खुद हाथ में झाड़ू एवं फावड़ा थाम ली और कॉलेज परिसर की सफाई शुरू कर दी। उन्हें जमीन पर उतरकर सफाई करते देख वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश उमड़ पड़ा और सभी एकजुट होकर कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाने में जुट गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने कहा, सेवा और राष्ट्र निर्माण भाजपा का मूल संकल्प है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के विजन को धरातल पर उतारना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का संस्कार होना चाहिए। जब हमारा आस-पड़ोस और सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रहेंगे, तभी एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। आज कार्यकर्ताओं का यह जोश यह साबित करता है कि हम सेवा के इस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर के एल जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ दीपक जैन ने स्टाफ के साथ यतेंद्र शर्मा का स्वागत किया, सफाई अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा,अभिनाश तिवारी,मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, विक्रम सिंह,राजीव शर्मा,लालता प्रसाद, और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे कॉलेज परिसर का कोना-कोना साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।










