Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अगस्त । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में संचालित मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थों का चयन किया जाना है। यह प्रक्रिया न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण और मध्यस्थता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस चयन प्रक्रिया के लिए इच्छुक अधिवक्ता, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अथवा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनांक 4 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित पात्र व्यक्तियों की सूची 5 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक जिला न्यायालय, हाथरस के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। उसी दिन, 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे से, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, जनपद न्यायालय, हाथरस में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page