सादाबाद 01 अगस्त। राया रोड पर शुक्रवार देर रात मौनियां गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा और हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रमचेला निवासी धीरी सिंह पुत्र रोशन लाल अपने नाती प्रियांशु पुत्र योगेंद्र सिंह के साथ सादाबाद से घरेलू सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ग्राम गढ़ी हरबल निवासी अरविंद उर्फ चंदू पुत्र अनार सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों के मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही धीरी सिंह और प्रियांशु के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्हें निजी वाहन से तत्काल उपचार के लिए आगरा ले गए। वहीं, ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल युवक तथा उसके परिजनों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अवैध तमंचे के साथ वायरल हुआ युवक, सिकंदराराऊ पुलिस ने दबोचा
September 21, 2026
Related Posts
Recent Posts
चार जिलों में 45 मुकदमे, 20 साल
September 21, 2026
यूपी के लाखों आयकरदाताओं के लिए बड़ी
September 21, 2026
अवैध तमंचे के साथ वायरल हुआ युवक,
September 21, 2026
जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए 25
September 21, 2026
जिला स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी चयन ट्रायल
September 21, 2026
पर्युषण पर्व के छठवें दिन सुगंध दशमी
September 21, 2026
बागला कॉलेज में स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों
September 21, 2026
Weather
Hathras
10:15 pm,
Sep 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










