
हाथरस 21 सितम्बर। जिला खेल कार्यालय द्वारा आज स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में जिला स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। क्रीड़ा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन एवं ट्रायल की प्रक्रिया श्री अंसार हुसैन एवं सुजी यादव द्वारा संपन्न कराई गई। प्रदर्शन के आधार पर सात खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 22 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों में राजू पाण्डेय, चिराग वार्ष्णेय, दुष्यंत कुमार कुशवाह, ओमकार, कृष्णकांत कुशवाह, मनीष एवं निर्भय वर्मा शामिल हैं। जिला खेल कार्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।










