Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। पर्युषण पर्व के छठवें दिन सुगंध धूप दशमी के अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जैन समाज के लोगों ने नित्य नियम पूजा-अर्चना के साथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं आरती कर धर्मलाभ लिया। वहीं रात्रि में नयागंज एवं हलवाई खाना स्थित जैन मंदिरों में चल रही सांस्कृतिक एवं विभिन्न भक्ति प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में पूजन कराया गया। शांतिधारा की बोली धन्य कुमार जैन सोगानी एवं राहुल जैन ने ली, जबकि दूसरी शांतिधारा की बोली विवेक जैन एवं श्वेतांक जैन ने ली। आरती की बोली सुनीता जैन पत्नी सुधीर जैन ज्वेलर्स ने ली। इसी प्रकार श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर नयाबांस अतिशय क्षेत्र में प्रथम अभिषेक की बोली सौरभ जैन अजमेरा ने ली। प्रथम शांतिधारा की बोली नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन तथा दूसरी शांतिधारा की बोली प्रदीप जैन के पुत्र शुभम जैन ने ली। कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने भी शांतिधारा की बोली में सहभागिता की। दसलक्षण महापर्व के छठवें दिन उत्तम संयम धर्म का महत्व बताया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार उत्तम संयम व्यक्ति को अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना सिखाता है। सुगंध दशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष अग्नि में धूप अर्पित कर अपने अशुभ कर्मों के क्षय एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़े मंदिर में पं. विशाल वैद के निर्देशन में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं श्री दसलक्षण महामंडल विधान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सभी पात्रों का चयन नियमों की बोली के माध्यम से किया गया। प्रथम अभिषेक की बोली 71 मालाओं के जाप के साथ तुषार जैन लुहाड़िया ने ली। वहीं महेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, संजीव लुहाड़िया एवं क्रिश वैद ने नियम की बोली के माध्यम से भगवान के चार कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। शांतिधारा की बोली पंकज जैन एवं हर्ष जैन सोगानी ने ली। इस अवसर पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुधीर जैन ज्वेलर्स, संदीप जैन, धरणेन्द्र कुमार जैन, कमलेश जैन लाल वाले, उमेश चंद्र जैन, अमित जैन, पंकज जैन, संजीव जैन अमीन, अनूप जैन लाल वाले, कैलाश चंद जैन, शैलेन्द्र जैन, सुमत कुमार जैन, पंकज जैन ट्रंक, सुभाष चंद्र जैन, संजीव जैन भूरा, कपिल जैन चूरन वाले, यतीश जैन, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, विजय जैन, निखिल जैन, सुरेंद्र जैन गप्पू, संजय जैन, सतेंद्र जैन, राज कुमार जैन लोहिया, धीरज जैन रिंकू, बिंटू जैन, इंजीनियर पी.के. मोनू जैन, गगन जैन, धर्मेंद्र जैन, अतुल जैन सूत वाले, संजीव जैन सूत वाले, अतुल जैन वसुंधरा, अनूप जैन सूत वाले, अखिलेश जैन मनीष, रतन जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, तन्नू जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन, डॉ. विनोद जैन, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे दिन जैन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी के आध्यात्मिक संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page