Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल 26 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे धर्म समाज महाविद्यालय, जी.टी. रोड, अलीगढ़ में आयोजित होंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 अक्टूबर तक जनपद मऊ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की इच्छुक खिलाड़ियों को चयन एवं ट्रायल के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड के बिना किसी खिलाड़ी को चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page