सादाबाद 15 जून। बिसावर में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण एक ही परिसर में संचालित टेंट हाउस के गोदाम और जूते-चप्पल, रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। घटना में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर दो घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। घटना देर रात करीब दो बजे हुई। ग्राम बिसावर निवासी पुष्पेंद्र फौजदार की मार्केट में आग लगी, जिसके पीछे उनका आवास है। पुष्पेंद्र फौजदार को अचानक गर्माहट महसूस हुई और बाहर निकलने पर उन्होंने शोरूम से धुआं व आग की लपटें देखीं। उन्होंने तत्काल परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला और डायल-112 पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाल्टियों और पाइपों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पानी की मोटर नहीं चल सकी। इससे शुरुआती प्रयास विफल रहे और आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के लगभग दो घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम और शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग की तेज लपटों से भवन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और दीवारों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे इमारत असुरक्षित हो गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में टेंट हाउस का पूरा सामान, जूते-चप्पलों का स्टॉक, रेडीमेड कपड़े, साड़ियां और अन्य व्यावसायिक सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आइसक्रीम दुकान पर पिस्टल लहराने का वीडियो
June 15, 2026
मुरसान : ढाई लाख रुपये के विवाद
June 15, 2026
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर छलका
June 15, 2026
28 रविवार, 28 परिवार, 28 चालीसा’ अभियान
June 15, 2026
प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी कर
June 15, 2026
16 वर्षीय किशोर लापता, पिता की तहरीर
June 15, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
June 15, 2026
Weather
Hathras
10:57 pm,
Jun 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























