Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 अगस्त। सादाबाद इंटर कॉलेज में आज छात्राओं की विद्यालय स्तरीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रतियोगिता में छात्राओं की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम ‘बी’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम ‘ए’ उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ‘ए’ ने खिताब जीता। टीम ‘बी’ ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास होता है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, खेल प्रभारी धर्मवीर सिंह, मु. इमरान, संजय पाल सिंह, मु. शादाब, कपिल गुप्ता, राहुल सिंह राठौर, कु. शिखा शर्मा, नाजिया हिना, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन विजेता टीमों के सम्मान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page