Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 सितम्बर। कोतवाली सिकन्दराराऊ क्षेत्र में कासगंज रोड पर गांव नावली के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बंटी कुमार पुत्र संतोष कुमार, निवासी गांव बरकतखास, कोतवाली सिकंदराराऊ के रूप में हुई है। बंटी खेती-बाड़ी करने के साथ बिजली फिटिंग का काम भी करता था। बताया गया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बंटी सिकंदराराऊ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव बरकतखास लौट रहा था। जैसे ही वह कासगंज रोड पर गांव नावली के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बंटी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा एक बेटे को छोड़ गया है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page