Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 21 सितम्बर। कस्बा मुरसान में दुलारी रेलवे फाटक के निकट 15 सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उन्हें बोलेरो मैक्स ने टक्कर मार दी थी। मृतक के बेटे ने मुरसान कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला रंगरेजान निवासी आविद ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे उनके 70 वर्षीय पिता दीन मोहम्मद राशन लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुलारी चौकी मुरसान के पास हाथरस की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो मैक्स ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और दीन मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई थी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हाथरस के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए और वहां भर्ती कराया। बाद में उन्हें अलीगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल में ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई और उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। आविद के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने पिता को अस्पताल से घर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page