Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 सितम्बर।  विद्युत उपखंड तृतीय एवं चतुर्थ के गांव नगला रति स्थित एक सौ बत्तीस के.वी.विद्युत उपकेन्द्र से कस्बा हसायन एवं महौ विद्युत उपकेन्द्र के लिए आ रही तैतीस के.वी.की विद्युत हाइटेंशन लाइन में शाम चार बजे के लगभग अचानक किसी तरह के फाल्ट हो जाने के दौरान पूरी लाइन में ब्रेक डाउन की समस्या उत्पन्न हो गई।विद्युत उपकेन्द्र नगला रति एक सौ बत्तीस के.वी पर तैनात कार्यरत एसएसओ के द्वारा तैतीस हजार के.वी.विद्युत लाइन का ब्रेक डाउन कर आपूर्ति बंद कर दी।शाम चार बजे से विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के पांचों विद्युत फीडरों के ग्रामीण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी व मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पडा।कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में शाम को विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने से गर्मी व मच्छरों से उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार कर दिया।विद्युत उपकेन्द्र नगला रति एक सौ बत्तीस के.वी.से हसायन व महौ विद्युत उपकेन्द्र के लिए आ रही तैतीस हजार के.वी.विद्युत हाइटेशन लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने से कस्बा हसायन के पांच विद्युत फीडर व महौ के चार विद्युत फीडर के निन्यानवें के लगभग गांवो की आपूर्ति ठप्प हो गई।इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि तैतीस हजार के.वी.उपकेन्द्र नगला रति से आ रही विद्युत हाइटेंशन में लाइन में शाम को अचानक विद्युत फाल्ट आ जाने के कारण ब्रेक डाउन होने से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है।विद्युत उपकेन्द्र से संविदा कर्मियो को भेजकर विद्युत लाइन में बने ब्रेक डाउन की समस्या को सही कराए जाने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page