Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सायन : रबी गोष्ठी

हसायन 21 अक्टूबर। विकसखंड कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय के सभागार परिसर में कृषि विभाग के द्वारा रबी की किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।रबी के सीजन प्रारंभ होने के दौरान रबी के सीजन में उत्पन्न होने वाले फसलों केबेहतर पैदावार के बारें में विस्तृत जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया।सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन विकासखण्ड कार्यालय के परिसर में स्थापित सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय के सभागार परिसर में किया गया।रबी की किसान गोष्ठी में किसानों को रबी के सीजन में किसानों के द्वारा अपने अपने खेतों में उत्पन्न की जाने विभिन्न स्तर की फसलों के बेहतर उत्पादन से बेहतर आमदनी के उपाय बताए।गोष्ठी में रिटायर्ड एसएमएस सुधीर शर्मा,सहायक विकास अधिकारी कृषि ब्रजेश चौधरी,सहायक विकास अधिकारी आईएसबी भूपेंद्र सिंह,बीज गोदाम प्रभारी सत्य प्रकाश,टीएसी दीपक,बीटीएम मिनहाज मलिक,एटीएम सौरभ कुमार सिंह,एटीएम भूरेलाल मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page