Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


हसायन 21 अक्टूबर। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले विद्युत उपकेन्द्रो की विद्युत आपूर्ति बाइस अक्तूबर दिन गुरूवार को शाम चार बजे से लेकर शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।यह जानकारी विद्युत उपखंड अधिकारी एसडीओ हाइडिल शुभम सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि एक सौ बत्तीस के.वी. विद्युत उपकेन्द्र सिकन्दराराऊ से पोषित होने वाले तैतीस के.वी. विद्युत फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होने बताया कि एक सौ बत्तीस के.वी. विद्युत उपकेन्द्र सिकन्द्राराऊ पर इक्कीस अक्तूबर दिन बुधवार को समय शाम चार बजे से लेकर शाम छह बजे तक का शटडाउन प्रस्तावित था।परन्तु कतिपय कारणों से उक्त शटडाउन इक्कीस अक्तूबर दिन बुधवार के स्थान पर अब बाइस अक्तूबर दिन गुरूवार को समय शाम चार बजे से छह बजे तक दो घंटे एक सौ बत्तीस के.वी. मैन बस के जम्पर बदलने के कार्य हेतु कराया जाएगा।उक्त अवधि में एक सौ बत्तीस के.वी.विद्युत उपकेन्द्र सिकन्द्राराऊ से पोषित होने वाले विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले तैतीस के.वी. के विद्युत पोषक नगला वीर सहाय,पुरदिलनगर,भिसी मिर्जापुर,पोरा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page