Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 21 अक्टूबर । नवलपुर गांव में पैसे मांगने गए परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। ऊषा देवी ने अपने पति सुनील कुमार और बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ऊषा देवी के मुताबिक, गांव के राजन सिंह पर उनके पति सुनील कुमार के 5 हजार रुपये बकाया थे। 13 अक्टूबर की शाम सुनील पैसे मांगने राजन सिंह के घर गए थे। वहां राजन सिंह, ऋषी, वीकेश और मूला ने उन्हें अकेला घेरकर पीटा। सुनील के शोर मचाने पर ऊषा देवी और उनके बच्चे मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जब वे घर लौट रहे थे, तभी विजय सिंह ने सुनील को पीछे से खूंटा मार दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। हमलावरों ने ऊषा देवी और उनके बच्चों को भी पीटा। उनके बेटे सुमित को भी खूंटा लगा, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। थाना प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page