Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस (मुरसान) 21 अक्टूबर । थाना मुरसान क्षेत्र में एक घर में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे दो युवकों पर बाथरूम के रोशनदान से मोबाइल के जरिये महिला का वीडियो बना रहे थे। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी और उसकी मां को धक्का देकर भाग गए। पीड़ित ने ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसैन निवासी तीन लोग पिछले करीब एक महीने से उसके घर में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान काम कर रहे दो युवकों ने बाथरूम के रोशनदान से मोबाइल के जरिये वीडियो बनाने लगे। महिला ने दोनों युवकों को ऐसा करते देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर उसका पति और मां नीचे पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवक धमकी देने लगे और उसकी मां को धक्का देकर मौके से भाग गए। उसने ठेकेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी तो आरोप है कि उसने भी युवकों का पक्ष लिया। पीड़ित ने यूपी-112 पर सूचना देने के बाद पुलिस से शिकायत की है। उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से परिवार भयभीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page