Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 21 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव मंस्या निवासी 13 वर्षीय जुड़वां किशोर भाइयों की राजस्थान के डीग जिले में हत्या कर दी गई । इससे परिवार में कोहराम मच गया। दोनों किशोर अपनी मां के साथ डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बडेसरा गांव स्थित ननिहाल में रह रहे थे। दोनों के शव ज्वार-बाजरे की पुंज में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मंस्या गांव में मातम पसर गया। चाचा और ताऊ सहित परिवार के अन्य सदस्य डीग रवाना हो गए। मंगलवार देर रात दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार उनके ननिहाल में ही कर दिया गया।

बताया गया कि दोनों किशोरों के पिता की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां दोनों बेटों को लेकर मायके बडेसरा में रहने लगी थीं। पिता का साया उठने के बाद दोनों भाई मां का सहारा थे। अब एक साथ दोनों बेटों की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंस्या गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।।मंगलवार को बडेसरा गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज में दोनों किशोरों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीग जिला अस्पताल भिजवाया गया। डीग के पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने करीब छह घंटे में दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों किशोरों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। मंगलवार देर रात ननिहाल में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दो भाइयों की मौत से मंस्या और बडेसरा गांव में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page