Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 21 अक्टूबर । कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भिलोखरी के निकट डिग्री कॉलेज के बराबर में स्थित एक परचून की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान के पीछे की ओर लगी छत की पटिया निकालकर अंदर घुस गए और करीब 15 हजार रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गांव भिलोखरी के निकट सुधीर की परचून की दुकान है। दुकानदार मंगलवार को ही करीब 12 हजार रुपये का नया सामान खरीदकर दुकान पर लाया था। इसके अलावा दुकान में करीब दो से तीन हजार रुपये के सिक्के भी रखे हुए थे। आरोप है कि रात के समय चोरों ने दुकान के पीछे लगी पटिया निकाल दी और अंदर प्रवेश कर सामान व नकदी चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब सुधीर दुकान पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की घटना सामने आई। दुकानदार के मुताबिक, चोर करीब 12 हजार रुपये का सामान और दुकान में रखे दो से तीन हजार रुपये के सिक्के ले गए हैं। इस तरह कुल नुकसान करीब 15 हजार रुपये बताया जा रहा है। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी चिंता दिखाई दी। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page