Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 21 अक्टूबर । मुरसान कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। शिकोहाबाद निवासी एक युवती ने आरोप लगाया कि मुरसान निवासी युवक के बुलाने पर वह उससे मिलने पहुंची थी, लेकिन युवक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और उसे लेने नहीं आया। रातभर इंतजार करने के बाद युवती ने मंगलवार सुबह मुरसान कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। युवती के अनुसार, सोमवार रात वह मुरसान पहुंची थी। उसका आरोप है कि युवक ने उसे अपने घर ले जाने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके पहुंचने के बाद युवक का फोन स्विच ऑफ हो गया। काफी इंतजार करने के बावजूद युवक उससे मिलने नहीं पहुंचा, जिससे परेशान होकर उसने पुलिस से मदद मांगी। युवती ने पुलिस को बताया कि मुरसान निवासी युवक उसकी बहन की ससुराल पक्ष का रिश्तेदार है। करीब एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। युवती का दावा है कि करीब छह महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद युवक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और उसके फोन उठाने भी बंद कर दिए। युवती ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page