Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 17 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के नेचर क्लब द्वारा “ग्रीन एंबेसडर: फ्रॉम ऑब्जर्वेशन टू एक्शन” विषय पर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण भरतपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (बर्ड सैंक्चुअरी) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से सतत विकास की अवधारणा से जोड़ना रहा। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह एवं डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जैव विविधता, वेटलैंड पारिस्थितिकी तंत्र और कृषि अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। आयोजन टीम में संयोजक डा. कविता शर्मा, सह-समन्वयक डा. रविशेखर, डा. कृष्ण कुमार पटेल व दीपिका गुप्ता शामिल रहीं। डा. प्रत्यक्ष पांडेय, डा. मयंक प्रताप व डा. पवन सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय कदम उठाने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page