हाथरस (मुरसान) 01 जून । रविवार की देर शाम क्षेत्र में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली व्यवस्था को जल्द बहाल करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी रात से ही विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुरसान के दुलारी रेलवे फाटक के निकट विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य करते समय लाइनमैन धीरज कुमार हादसे का शिकार हो गए। धीरज का कहना है कि हाईटेंशन लाइन पर एक पेड की डाली गिर गई थी। वह पेड़ पर चढ़कर विद्युत लाइन को ठीक कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें पीठ की हड्डी में चोटें आईं, जिससे मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें एंबुलेंश को बुलाकर उपचार के लिए मुरसान सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद धीरज कुमार को कुछ दिनों तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में सनसनी : वृद्धा ने पड़ोसी
June 1, 2026
मुरसान : विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय
June 1, 2026
मुरसान : सामान के पैसे मांगने पर
June 1, 2026
मुरसान : दूध से भरा कैंटर अनियंत्रित
June 1, 2026
मकान पर गोलियां बरसाने का आरोप, कई
June 1, 2026
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए
June 1, 2026
दूध लेने जा रहे पुलिसकर्मी की ट्रेन
June 1, 2026
Weather
Hathras
11:10 pm,
Jun 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























