Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 01 जून । कस्बा मुरसान के मथुरा-बरेली मार्ग स्थित शराब ठेका के पास एक दुकानदार के साथ सामान के पैसे मांगने पर मारपीट की गई है। आरोप है कि तीन लोगों ने दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली है। किशनपाल सिंह निवासी नवीपुर मुरसान ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अनिल मथुरा-बरेली मार्ग पर शराब ठेका के निकट दुकान करता है। रविवार रात करीब नौ बजे मोहल्ला बघेल निवासी संजीव, हरीश और करन उनकी दुकान पर सामान खरीदने आए थे। आरोप है कि सामान लेने के बाद तीनों दुकान के बाहर खड़े होकर विवाद करने लगे। जब अनिल ने खरीदे गए सामान के पैसे मांगे तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में अनिल के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए और अनिल को आरोपियों से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल अनिल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page