
हाथरस 01 जून । हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक पुलिसकर्मी मनु चौधरी हाथरस रिजर्व पुलिस लाइन के डीसीआरबी विभाग में तैनात थे। जानकारी के अनुसार ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने आवास से रेलवे लाइन पार कर दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा-टनकपुर ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस लाइन से साथी पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल हाथरस में हुई इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। मृतक पुलिसकर्मी मनु चौधरी के निधन पर साथी पुलिसकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101





