हाथरस 18 जुलाई। थाना सासनी में वर्ष 2010 में दर्ज सड़क हादसे के मामले में माननीय न्यायालय ने दोषी चालक को 6 माह के सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। थाना सासनी में मु0अ0सं0 101/2010 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) एवं 304ए (लापरवाही से मृत्यु कारित करना) के अंतर्गत आरिफ खां पुत्र … निवासी डीगरपुर, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में इस प्रकरण को प्राथमिकता पर लेते हुए मॉनीटरिंग सेल एवं अभियोजन शाखा द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। सशक्त साक्ष्यों एवं प्रभावी पैरवी के आधार पर 18 जुलाई को माननीय न्यायालय ने अभियुक्त आरिफ खां को 6 माह के सश्रम कारावास तथा 2,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर मामलों में प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लगातार जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
12:04 am,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











