Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। सिकंदराराऊ क्षेत्र में रास्ते को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर से खेत जा रहे एक युवक और उसकी भाभी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों, फावड़े और सरिया से हमला कर दोनों को घायल कर दिया तथा युवक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला ढक वरई शहापुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा था। रास्ते में गांव के जसवंत, नीरज कुमार, मुन्नालाल और वीरेंद्र सिंह ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी, डंडा, फावड़ा और नुकीली सरिया थी। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर अनिल के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर अनिल की भाभी राधा देवी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। अनिल का आरोप है कि जब उसने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो नीरज ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। पीड़ित के अनुसार आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page