हाथरस 18 जुलाई। शहर की एक नमकीन फैक्ट्री में काम कर रहे कन्नौज निवासी एक मजदूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूर उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव पनगवा निवासी वासुदेव हाथरस की एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम काम के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़े। साथी मजदूर घबराकर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हाथरस पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अपने पैतृक गांव कन्नौज लेकर रवाना हो गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नमकीन फैक्ट्री में काम के दौरान मजदूर
July 18, 2026
रंजिश में दो युवकों पर हमला, ईंट
July 18, 2026
रास्ते के विवाद में ट्रैक्टर सवार युवक
July 18, 2026
घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला, मारपीट
July 18, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
July 18, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
July 18, 2026
ऑपरेशन कन्विक्शन: लापरवाही से वाहन चलाकर मौत
July 18, 2026
Weather
Hathras
12:20 am,
Jul 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





