सादाबाद : कॉलेज की वार्षिक पत्रिका का विमोचन ,सादाबाद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जिला विद्यालय निरीक्षक
सादाबाद 17 मई । स्थानीय सादाबाद इंटर कॉलेज में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘प्रेरणा’ वार्षिकांक 2025-26 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पत्रिका का अनावरण किया। मुख्य अतिथि संत प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा
सादाबाद : अध्यक्ष पद पर अनिल, सचिव पद पर अक्षय ने दर्ज की जीत, दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, सीधे मुकाबले में 12 मतों से जीते अनिल दीक्षित
सादाबाद 17 मई । दी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। इसमें अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर अनिल दीक्षित और सचिव पद पर अक्षय चौधरी उर्फ हम्भीर सिंह ने जीत दर्ज की। कुल 150 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना
फेसबुक पर भाई बनकर महिला से 9 लाख की ठगी, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज
हाथरस 16 मई । सादाबाद क्षेत्र की एक विधवा महिला को फेसबुक पर भाई-बहन का रिश्ता बनाकर झांसे में लेने और लगभग नौ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से महिला का विश्वास जीता, फिर अलग-अलग बैंक खातों में
सादाबाद : समाधान दिवस में एक ही वाहन से पहुंचे डीएम और एसपी, दिया ईंधन बचत का संदेश
सादाबाद 16 मई । तहसील समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अतुल वत्स और चिरंजीव नाथ सिन्हा एक ही वाहन से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की इस पहल ने पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। यह कदम नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से
सादाबाद : शनि अमावस्या पर शनि जन्मोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, पुसैनी रोड स्थित मंदिर में दिनभर चला धार्मिक आयोजन
सादाबाद 16 मई । पुसैनी रोड स्थित राधा कृष्ण व शनि देव मंदिर में आज शनि अमावस्या एवं भगवान शनि देव के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे
सादाबाद : श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
सादाबाद 16 मई । कस्बे की राधा बल्लभ कॉलोनी स्थित अग्रवाल कोल्ड के पीछे आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य राम लखन जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा
सादाबाद : समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 55 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सादाबाद 16 मई । आज अतुल वत्स की अध्यक्षता में तहसील सादाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन की शिकायतें सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस
सादाबाद में विकास प्रदर्शनी नुमाइश मेले का शुभारंभ, समाजसेवी गौरी शंकर गौतम ने किया उद्घाटन
सादाबाद 16 मई । कस्बे के आगरा बायपास मार्ग पर आयोजित विकास प्रदर्शनी नुमाइश मेले का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर गौतम ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में
सादाबाद : गृहकलह के चलते विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सादाबाद 16 मई । सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव खोड़ा में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय प्रदीप चौधरी पुत्र विश्वपाल सिंह निवासी ग्राम खोड़ा
सहपऊ : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 56 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण
सादाबाद (सहपऊ) 16 मई । कस्बा स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में आज आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 56 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण कराया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में से 4 महिलाओं ने प्रथम बार गर्भधारण किया था।





















