Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 मई । सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव खोड़ा में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय प्रदीप चौधरी पुत्र विश्वपाल सिंह निवासी ग्राम खोड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप ने गृहकलह से आहत होकर गेहूं में प्रयोग की जाने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल समुदायक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को पत्र के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page