Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 30 जून। थाना क्षेत्र के गांव खोंदुआ में घर में घुसकर एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में गांव खोंदुआ निवासी कविता, पत्नी महाराज सिंह, ने बताया कि 28 जून की रात करीब आठ बजे वह अपनी 14 वर्षीय बेटी सुहानी और 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के जय सिंह, मुनेश, कुसमा और सौरभ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज करते हुए तीनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि जय सिंह ने बड़ी बेटी सुहानी के बाल पकड़कर उसे आंगन में घसीटा, जबकि छोटी बेटी वैष्णवी के साथ भी मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर कविता के साथ भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। कविता का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जाने लगीं तो आरोपियों ने रास्ता रोककर धक्का-मुक्की की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी सुहानी जब बाइक से मुरसान थाने जाने लगी तो आरोपियों ने बाइक छीनकर उसे पंचर कर दिया, ताकि वह पुलिस तक न पहुंच सके। इसके बाद पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को सुरक्षित थाने पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page